अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की सुध नहीं ले रही है सरकार.. राज्य सरकार से मिला बस आश्वासन ,छत्तीसगढ़ का किया था नाम रोशन पढ़े पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की सुध नहीं ले रही है सरकार.. राज्य सरकार से मिला बस आश्वासन ,छत्तीसगढ़ का किया था नाम रोशन पढ़े पूरी खबर
AP न्यूज़: एक वायरल वीडियो जिसमें स्टेडियम की गैलरी पर एक महिला ओलंपियन आंखों में आंसू ले अपनी बात कह रही है,थोड़े शब्द कड़े है लेकिन उसका दर्द बया करने के लिए शायद यही काफी दिख रहे हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार से सिवाय आश्वासन के उसे कुछ नहीं मिला ।जबकि छत्तीसगढ़ में अपनी सेवा देना चाहती है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी उसे कुछ नहीं मिला न ही उसकी सरकार ने उसे नौकरी दी और ना ही उसे घर दिया। यह पूरी कहानी राजनंदगांव की ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव की है। हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव ने साल 2016 में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व साल 2012 में वह इंटरनेशनल हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करती आ रही है। पूर्व सीएम डॉ रमन ने भी अपने कार्यकाल में रेणुका को नौकरी देने की बात कही थी।