G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल घोंघा के छात्र का इंस्पायर अवार्ड मानक में चयन

शासकीय हाई स्कूल घोंघा के छात्र का इंस्पायर अवार्ड मानक में चयन

बोड़ला। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक स्कूल कवर्धा में 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय मानक प्रदर्शनी में वनांचल क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल घोघा से कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्र अनिल बघेल के द्वारा बाढ़ संवेदी पुल मॉडल का प्रदर्शन किया गया।इस मॉडल को निर्णायको तथा दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया और जिला स्तर से आगे के लिए चयनित किया गया।

बारिश के समय पुल के ऊपर जल पहुंचने पर भी पैदल चलने वाले दुपहिया वाहन भारी वाहन ट्रक बस कार आवागमन जारी रखते हैं यह सोचते हैं कि जलस्तर कम है हम आसानी से चले जाएंगे ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस मॉडल के द्वारा यह बताया गया है कि जल का स्तर पुल के ऊपर होने की स्थिति में पुल के दोनों और लगा फाटक बंद हो जाएगा तथा संकेत लाइट एवं सायरन की मदद से लोगों को सावधान कर दिया जाएगा कि पुल के ऊपर पानी आने वाला है। जिससे वे सतर्क और सुरक्षित हो जाएंगे। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय को भी स्थिति की जानकारी पहुंच जाएगी उपरोक्त मॉडल स्वचालित प्रक्रिया से कार्य करेगा इसे विद्युत अथवा सौर ऊर्जा दोनों माध्यमों से संचालित किया जा सकता है।

यह मॉडल विद्यालय के व्याख्याता ब्रजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में तैयार किया गया।संस्था के प्राचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि जिला स्तर के आगे के लिए चयन होने पर विद्यालय के छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है। बच्चों में रचनात्मक विचार एवं विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी है।

प्राचार्य ने मार्गदर्शक शिक्षक एवं चयनित छात्र अनिल बघेल को बधाई दिए।चयन होने पर विद्यालय के व्याख्याता हेमंत सोनी, राजेश साहू, कुमारी भगवती हठीले, ब्रजेश कुमार गुप्ता तथा संकुल के सभी शिक्षक एवं ग्राम वासियों ने छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page