कवर्धा : किसानों के लिए अच्छी खबर.. दोनों सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन की शुरुआत होने वाली..कल केन केरियर पूजा

कवर्धा : किसानों के लिए अच्छी खबर.. दोनों सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन की शुरुआत होने वाली..कल केन केरियर पूजा

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : जिले के गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। इसी माह से जिले के दोनों सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन की शुरुआत होने वाली है। भोरमदेव शक्कर कारखाने में 4.50 लाख एमटी तो पंडरिया कारखाना में 4 लाख एमटी पेराई का लक्ष्य रखा गया है।
भोरमदेव शक्कर कारखाना के गन्ना विकास अधिकारी केके यादव ने बताया कि कारखाना क्षेत्र अंतर्गत 258 गांव में 22 हजार 358 एकड़ में गन्ना की फसल लगाई गई है। किसानों की संख्या 11 हजार 597 है। इन्हीं किसानों से गन्ना खरीदी की जाएगी। इन किसानों को जल्द ही गन्ना बेचने के लिए पर्ची जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार पंडरिया कारखाना से मिली जानकारी अनुसार यहां भी लगभग 15 से 17 हजार एकड़ में लगे गन्ने की खरीदी की जाएगी। किसानों की संख्या 11 हजार के आसपास है। गन्ना का एफआरपी रेट 329.5 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है।
पिछले सीजन में किसानों को 455 रुपए पड़ा था रेट भोरमदेव शक्कर कारखाना में बीते पेराई सीजन का सभी रुपए का भुगतान हो गया है। वर्तमान में किसी भी किसानों को एक रुपए यहां बाकी नहीं है। गन्ना विकास अधिकारी केके यादव ने बताया कि बीते सीजन में यहां गन्ना बेचे हुए किसानों को 455 रुपए प्रति क्विंटल रेट पड़ा था। इसमें रिकवरी, एफआरपी शामिल है।
इस बार भी रिकवरी प्रतिशत अच्छा रहा तो फिर से यही रेट पड़ने की उम्मीद है। किसानों से निवेदन है कि वे साफ सुधार गन्ना लेकर आए। इसी प्रकार अभी भी कारखाना में शेयरधारी को कम रेट में शक्कर वितरण जारी है। प्रतिदिन यहां शक्कर लेने के लिए किसान पहुंच रहे हैं।
दिनांक 10 नवम्बर को केन केरियर पूजा होगा. जिसमें मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा होंगे




