G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पोड़ी चौकी पुलिस की अच्छी पहल

ग्रामीणों को पौधा वितरण कर वृक्षारोपण के लिए किया गया जागरूक



पोड़ी। गुरुवार को पोड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा चौकी परिसर में क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु जागरूक कर ग्रामीणों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरण किया गया।

एक पेड़ 10 पुत्रों की बराबर होता है – चौकी प्रभारी नवरत्न कश्यप

पोड़ी चौकी प्रभारी नवरत्न कश्यप ने कहा कि एक पेड़ 10 पुत्रों के बराबर होती है। उन्होंने पौधे वितरण कर लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि अपने घर के बाहर एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें, जिससे हमारे घर के आस-पास का वातावरण स्वच्छ और साफ हो सके। बढ़ते प्रदूषण और घटते ऑक्सीजन को कम करने के लिए धरती को स्वच्छ एवं हरा बनाने के लिए पौधा लगाना बहुत ही आवश्यक है। ऑक्सीजन के बिना हम जीवन की परिकल्पना भी नहीं कर सकते हैं, यह कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कम करके वैश्विक तापमान को भी कम करने में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page