G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं का हुआ सम्मान

कवर्धा। शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय, कवर्धा में 26 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वरी साहू अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कवर्धा ने की।
विशिष्ट अतिथियों में नितेश अग्रवाल जिला महामंत्री, भाजपा, सतविंदर पाहुजा शहर मंडल अध्यक्ष, भाजपा, मनीषा साहू अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, गजाधर वर्मा संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं दीपक सिन्हा पार्षद, वार्ड क्र. 09 की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. के. तिग्गा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
सहायक प्राध्यापकों में असित कुमार, डॉ. बीरेंद्र कुमार, लवन सिंह कंवर, डॉ. अगरदास बघेल, डॉ. एस.आर. टंडन, राजा झारिया, प्रीति सिंह परिहार गुप्ता, शीतल साहू सहित समस्त अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारीगण की सक्रिय सहभागिता रही।
छात्र संघ प्रभारी शिवराम चंद्रवंशी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने महाविद्यालय में प्रथम तल भवन निर्माण सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा एक वाटर कूलर प्रदान करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ईश्वरी साहू ने संस्थान के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। नितेश अग्रवाल ने नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., एम.एससी. एवं पीजीडीसीए की छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता और विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page