ChhattisgarhINDIAखास-खबर
11 जुलाई को होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ 08 जुलाई 2025// जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की सामान्य सभा की बैठक अब 11 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 9 जुलाई को प्रस्तावित थी, जिसे सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते स्थगित कर नई तिथि निर्धारित की गई है। बैठक में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी संबंधितों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।


