गंडई पुलिस को मिला चोरी के मामले में बड़ी सफलता नगर पंचायत गंडई में चोरी कर फरार था आरोपी

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
जिला KCG पुलिस टीम की आपराधिक गतिविधियों पर एक और प्रभावी कार्यवाही
फरार आरोपी का अपने गांव आने की सूचना पर किया गया गिरफ्तार
आरोपी के निशान देही पर चोरी के मशरूका को किया गया जप्त
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
खैरागढ़ : दिनांक 20.05.25 को प्रार्थी कमल किशोर नेताम पिता स्व0 बलदेव नेताम उम्र 54 साल पता वार्ड नं 02 पण्डरिया गंडई थाना गंडई जिला केसीजी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.04.25 को रात्रि करीबन 23:00 बजे से दिनांक 24.04.25 के सुबह 10:00 बजे के बीच कार्यालय भवन में लगे पंप के केबल वायर एवं स्टार्टर को तथा दिनांक 04.05.25 को ऑफिस में लगे कम्प्यूटर सेट एवं सीपीयू जुमला कीमती 39130/- रू. को कोई अज्ञात चोर कर ले गया है।
नगर पंचायत के लिखित रिपोर्ट पर थाना गंडई के अपराध क्र0 179/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक को आरोपी नगर पंचायत के चौकीदार के साथ सोया था। आरोपी रात्रि में नगर पंचायत में चोरी कर फरार हो गया था। फरार आरोपी का लगातार पता तलाश जारी था।
सूचना प्राप्त हुआ कि इंद्रजीत मैथिलश्री पिता स्व0 सुरेश मैथिलश्री उम्र 32 साल पता ग्राम पेण्ड्री खुर्द थाना खैरागढ़ जिला केसीजी अपने गांव आया है कि सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी इंद्रजीत मैथिलश्री का मेमोरेंडम कथन लिया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरेंडम निशान देही पर से ग्राम घोघा जाने के रास्ते में एक पुराना खंडहर पर छुपाकर रखे चोरी के सामान स्टार्टर, केबल वायर, कम्प्यूटर मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू एवं दो नग कम्प्यूटर केबल वायर जुमला कीमती करीबन 23000/- रू0 को आरोपी इंद्रजीत मैथिलश्री के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर मान0 न्यायालय पेश किया जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। खैरागढ़ पुलिस को चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता।

