गंडई; भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन ; कहा भूपेश_मुझे_भी_गिरफ्तार_करो।

गंडई:भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन -;कहा
भूपेश_मुझे_भी_गिरफ्तार_करो ।
गंडई – कांग्रेस के टूल किट (गुप्त दस्तावेज) उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करवाया है। लेकिन देश की छवि को धूमिल करने की कांग्रेसी साज़िश को सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताएं हर स्तर पर माक़ूल जवाब देने को तैयार है।
टूल किट (गुप्त दस्तावेज)बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमा करने वाली लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज भाजयुमो मंडल गंडई राजनांदगांव जिले के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया ।
जिसमे भाजयुमो मंडल इकाई गंडई जिला राजनांदगांव एवं भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोविड नियमो का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन कर भूपेश सरकार के तानाशाही के खिलाफ आवाज़ बुलंद किया। भाजयुमो मंडल गंडई व भाजपा के एक एक कार्यकर्ता ने कहा है कि तानाशाही सरकार के हर साज़िश का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है और आगे भी ऐसे कृत्यो का जवाब देते रहेंगे
http://Ap न्यूज़ प्रतिनिधि गंगाराम पटेल