G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

बाल महोत्सव में बच्चों के द्वारा रंगोली, पेंटिंग के माध्यम से मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य प्रस्तुत किया !

बाल महोत्सव में बच्चों के द्वारा रंगोली, पेंटिंग के माध्यम से मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य प्रस्तुत किया !


कबीरधाम – भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से शांति सद्भावना मंच छत्तीसगढ़ एवं आस्था समिति के द्वारा बाल महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 20, 21, 22 एवं 23 जुलाई 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी, नेऊर, कोदवागोड़ान एवं कुकदुर पंडरिया जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के चारों स्कूल में आयोजित किया गया ! कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्री मोईन जाफर हुसैन राज्य समन्वयक शांति सद्भावना मंच, श्री दौलतराम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति एवं जोन समन्वयक, उमाशंकर कश्यप जोन समन्वयक एवं चंद्रकांत जोन समन्वयक की उपस्थिति में आयोजित किया गया ! कार्यक्रम में विद्यार्थी मंच के बच्चों द्वारा विभिन्न विषय में चित्रकला – मौलिक अधिकार, रंगोली – सर्वधर्म समभाव, अनेकता में एकता, घरेलू हिंसा, भाषण – मौलिक अधिकार, अंधविश्वास, अफवाह, सांप्रदायिकता, नफरत क्या देश के लिए ठीक हैं, गीत, कविता में भाग लिया गया ! प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बाल महोत्सव में अतिथि के द्वारा सैवधानिक मूल्य तथा मौलिक अधिकार, के साथ नागरिकों के कर्तव्य को विस्तार से चर्चा पर जानकारी दी गई ! इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य क्रमशः पोलमी – मो. फिरोज खान, नेऊर – घृतलहरे, कोदवागोड़ान – प्रेमसिंह टेकाम, एवं कुकदुर – सीपी बंजारा उनके सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया ! शांति सद्भावना मंच विद्यालय परिवार से विगत वर्षो से जुड़ा हुआ है। जिसके तहत सभी विद्यालय में 2 विद्यार्थी मंच बना हुआ। मंच के बच्चों को भारतीय संविधान, मौलिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों, निति निर्देशक सिद्धांत और अच्छे नागरिक के गुणों की विकास के लिए प्रशिक्षण, गतिविधि, प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम में डीसी क्षत्रिय, आरएस पोर्ते, टुकेश्वर चंद्राकर, राजेश सिंह ठाकुर, अंजना विस्पोट्टा, राकेश सोनी, महेश निर्मेलकर केन्द्र समन्वयक, संजय कुमार बघेल कार्यकर्ता आस्था समिति, शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page