G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

अनजान से युवक से दोस्ती और प्रेम, गर्भवती हुई तो प्रेमी ने किया इंकार, पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का अपराध

रायपुर। दूसरे प्रदेश के अनजान युवक से दोस्ती करना और फिर प्रेम में पड़ना राजधानी की एक युवती के लिए मुसीबत का सबब बन गया। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर अंततः इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत थाना में की, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

पीड़ित युवती सरस्वती नगर थाना के कोटा इलाके की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले ओडिशा के रहने वाले जितेन्द्र तांडी नाम के एक अनजान युवक से फोन के माध्यम से उसकी पहचान हुई थी। अजनबी युवक से लगातार उसकी बातचीत होती रही। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और यह दोस्ती परवान चढ़ कर प्रेम में बदल गई।

आरोपी युवक जितेन्द्र तांडी युवती से मिलने ओडिशा से उसके घर आने जाने लगा। ऐसा भी नहीं था कि युवती के परिजनों को दोनों के रिश्ते की खबर नहीं थी। युवती के परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर वह पिछले एक साल से युवती के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। सात महीने पहले युवती गर्भवती हो गई, उसने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी और शादी करने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपी जितेन्द्र तांडी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ सरस्वती नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी जितेन्द्र तांडी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page