G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAPoliticsTrending Newsखास-खबर

मोदी पहुंचे प्रयागराज, कई वर्ल्ड रिकार्ड बनेंगे आज

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दो जिलों का दौरे पर हैं। इन जिलों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं।
दरअसल, आज मोदी प्रयागराज में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर के एक समारोह में एकसाथ 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों को करीब 56 हजार उपकरण वितरित करेंगे। जो कि अपने आप में एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड होगा। इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए गिनीज बुक की टीम प्रयागराज पहुंच गई है।
मोदी प्रयागराज में दिव्यांगों के साथ वक्त बिताने के बाद दोपहर एक बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में वे यूपी सरकार के मेगा प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन की शुरुआत भी करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद दोनों जिलों में ये पीएम मोदी का पहला दौरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page