हनी फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के द्वारा ग्राम लखनपुर में निशुल्क पोषण पूरक आहार वितरण किया


कवर्धा। कबीरधाम जिले में हनी फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के द्वारा ग्राम लखनपुर में जन जागरूक अभियान कार्यक्रम किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी लखनपुर को निशुल्क पूरक पोषक आहार वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में लखनपुर के सरपंच श्रीमती मैना पात्रे एवं समस्त ग्रामवासी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया हनी फाउंडेशन संस्था के द्वारा निरंतर व लगातार पिछले 10 वर्षों से समाज सेवी के रूप में काम करते आ रहे हैं इस संस्था ने समय-समय पर मानव समाज कल्याण व लोगों को निशुल्क पूरक पोषक आहार कि सेवा देते आ रही है।
यह संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोग मुक्त करना व आयुर्वेद को बढ़ावा देना जिसमें हम समस्त ग्रामवासी व नगर वासियों को रोग मुक्त करना चाहते हैं हमारी संस्था पिछले गत वर्षों से आयुर्वेद पे काम करते आ रही है जिसमें लोगों की कुछ परेशानी जैसे बीपी ,शुगर, बवासीर, जोड़ों में दर्द, गैस, वजन घटाना ,वजन बढ़ाना, आदि जैसे शारीरिक रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों पर हमारी पोषक पूरक आहार बहुत ही लाभकारी व असरदार है
कार्यक्रम में संस्था के जिला प्रमुख पूजा सेन, ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद चंद्रवंशी, व ग्रामीण समन्वयक अभिषेक चंद्रवंशी, राकेश कुमार यादव, सुप्रिया तिवारी, घनश्याम कश्यप, संजय पात्रे, विकास चंद्रवंशी शामिल थे

