पोंडी मार्केट के दिन निशुल्क गिलोय का किया गया वितरण


पोंडी। पतंजलि योग समिति जिला कबीरधाम के योग साधकों ने पोड़ी के बाजार में लोगों को नि:शुल्क रूप से गिलोय के पौधारोपण के लिए गिलोय का कालम बांटा गया। अवस्थी मोबाइल पोड़ी से श्रीकांत अवस्थी द्वारा गिलोय उपलब्ध कराया गया।
योग निरीक्षक रामअवतार आर्य वानप्रस्थि राममुनि ने लोगों को गिलोय के महत्व बताये साथ ही
गिलोय के वितरण किया गया और लोगों से निवेदन किया कि वे अपने घर पर या अपने गांव के नीम पेड़ के नीचे गिलोय लगाने को कहाँ जिससे यह सभी के लिए काम आ सकेगा।
योग प्रशिक्षक हरिराम साहू ने गिलोय के वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहाँ की इसमे एंटीऑक्सीडेंट की गुण प्रचुर मात्रा में पाया जाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता इसके सेवन से मजबूत रहता है गिलोय का सेवन शुगर ,टाइफाइड ,सर्दी जुकाम में भी अत्यंत लाभकारी है।
कोरोना काल में काढ़ा के रूप में गिलोय का माँग अधिक देखा गया इसे संस्कृत में अमृता कहा जाता है ।आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी गिलोय को राष्ट्रीय औषधि के रूप में इसके महत्व को जन तक तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस बीच श्रीकांत अवस्थी , योग निरीक्षक रामअवतार आर्य , राममुनि ,धर्मेंद्र श्रीवास, योग शिक्षक हरिराम साहू उपस्थित रहे।