G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

खैरागढ़ विधानसभा में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों की चतुर्थ साप्ताहिक बैठक संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में अनुभाग स्तर पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की चतुर्थ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक सुबह 10:00 बजे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह गहरवार, बहुजन समाज पार्टी से जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष मारिया तथा आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत अर्हता तिथि 01.01.2026 के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को किया गया है, जिस पर दिनांक 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात् तीसरे सप्ताह में दिनांक 05 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक कुल 1270 दावा-आपत्ति आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त आवेदनों में नाम जोड़ने से संबंधित प्रारूप-6 के अंतर्गत 1015 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें प्रारूप-9 में संकलित किया गया है। नाम हटाने से संबंधित प्रारूप-7 के अंतर्गत 68 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें प्रारूप-10 में संकलित किया गया है। वहीं नाम सुधार से संबंधित प्रारूप-8 के अंतर्गत कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें संशोधन के 161, विधानसभा अंतर्गत स्थानांतरण के 23 तथा अन्य विधानसभा से स्थानांतरण के 03 आवेदन शामिल हैं। इन आवेदनों को क्रमशः प्रारूप-11, 11-अ एवं 11-ब में संकलित किया गया।

सभी संकलित प्रारूप उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदाय किए गए, जिनसे पावती भी प्राप्त की गई। साथ ही बैठक की फोटोग्राफ्स एवं लघु वीडियोक्लिप तैयार कर गूगल लिंक के माध्यम से निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया। बैठक में एस.आई.आर. दावा-आपत्ति की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार से अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page