G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पोलमी संकुल में चार दिवसीय FLN कार्यशाला संपन्न



कुकदुर – पंडरिया विकास खंड के पोलमी संकुल में चार दिवसीय FLN कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।FLN एक प्रकार का राष्ट्रीय मिशन है, जिसको भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति में शामिल किया गया है इसके तहत वर्ष 3 से लेकर 9 वर्ष तक आयु वर्ग वाले सभी बच्चों को भाषा और गणित कौशल कि शिक्षा प्रदान की जाएगी।जिससे मिशन के पूरा होने पर मुख्य विज़न को प्राप्त किया जा सके और यह मुख्य विज़न है, शिक्षा के व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करना। सामान्यतः शिक्षा का व्यापक लक्ष्य हैं बच्चों में संविधानिक मूल्यों का बीजारोपण करके, समाज के एक जिम्मेदार एवं उपयोगी नागरिक की भूमिका निर्वहन के लिए तैयार करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। पोलमी, भाखुर, सेंदुरखार के शिक्षक उक्त कार्यक्रम में दिनांक 04/01/2023 से दिनांक 07/01/2023 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए अंतिम दिवस पंडरिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी मो.फिरोज खान इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उन्होंने कहा हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक कार्यो को लगन से करने हेतु प्रेरित किया ताकि न केवल शिक्षकों ,वनांचल के स्कूलों का नाम रोशन हो। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य रामप्यारे पेंद्रो, संकुल समन्वयक अशोक पांडेय,नारायण कुंभकार, धर्मेंद्र जायसवाल,मास्टर ट्रेनर रोशन सिंह कौशिल,मनोहर लाल धृतलहरे, मनोज कुमार सिन्हा, संतराम सोनवानी, समर सिंह पंद्राम,शंकर लाल धुर्वे,मानसिंह मरावी, पंचराम धुर्वे, वासुदेव टांडिया, यशवंत साहू, टेकराम धुर्वे सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page