G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी खान ने झलमला में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बोड़ला कालेज और डाक घर के विषय को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

बोड़ला। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी खान द्वारा कवर्धा विधान सभा के झलमला जंगल के जन चौपाल भेट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला (कवर्धा) के लिए तार फिनिशिंग के द्वारा बाउंड्री वाल की मांग एवं सायकल स्टैंड की मांग की गई है।

इसके अलावा महाविद्यालय में एम ए भुगोल एवं एम ए हिंदी साहित्य विषय की स्वीकृति की मांग की गई है इसके अलावा नगर पंचायत बोडला में डाक घर की मांग की गई है। उप डाकघर होने के कारण बोडला में चालान नही पट पाता जिससे 25 किलो मीटर की दूरी तय करके कवर्धा मुख्यालय जाना पढ़ता है।

मांग पत्र सौपते समय एनएसयूआई के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत कुर्रे, विनोद साहू, बृजेश चतुर्वेदी, रूपेश साहू, विष्णु पटेल, सत्यानंद लहरे, प्रमोद यादव, बलराम, बलदेव, रोहित, किशन, पिंटू सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page