ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़,जिला इकाई बिलासपुर का गठन

पंडरिया : राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़,जिला इकाई बिलासपुर का गठन


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया:  राष्ट्रीय रजक महासंघ महानगर इकाई बिलासपुर का बैठक संत गाडगे भवन जराहाभाठा महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर में महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री काशीराम रजक के मुख्य आतिथ्य एवं महानगर बिलासपुर के अध्यक्ष श्री विजय रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  बैठक का प्रारंभ संत गाडगे महाराज जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर  किया गया। बैठक के प्रारंभ में महानगर इकाई बिलासपुर के पदाधिकारी का परिचय एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों का स्वागत महानगर इकाई के महासचिव श्री दरस राम कर्ष, एवं सचिव श्री रामबाबू कर्ष द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय रजक महासंघ की बैठक में महानगर इकाई के पदाधिकारी का परिचय एवं आगामी महासंघ के कार्यों का रूप रेखा निर्धारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री काशीराम रजकने  संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान करते हुए सभी पदाधिकारी को अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन का अपील किया।महासंघ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर ने कहा कि संत गाडगे महाराज जी के बताएं मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार ,सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय रजक महासंघ के द्वारा प्रदेश स्तर पर समाज के प्रतिभाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ,जनप्रतिनिधियों का सम्मान -समारोह पूर्वक करने के प्रस्ताव की जानकारी दी।


  गरिमामय बैठक को  संभागीय संरक्षक श्री डी आर कर्ष, संभागीय उपाध्यक्ष श्री दर्शन निर्मलकर वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामधन रजक जी, श्री परश राम निर्णेजक जी,श्री एम आर कौशिक जी, महासचिव निलेश नर्मदा रजक जी,श्री जयराम निर्णेजक जी, मानूराम रजक जी, सुखदेव निर्मलकर जी, नगर संरक्षक श्री होरीलाल रजक, नगर अध्यक्ष श्री विजय रजक, श्री रुपेश निर्मलकर, मनहरण निर्मलकर, श्री पित्रेश उजागर जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा,   दीपक रजक जी उपाध्यक्ष ने किया।

जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय रजक महासंघ जिला इकाई बिलासपुर का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसके _संरक्षक_श्री रामधन रजक, श्री एम आर कौशिक, श्री चंद्र कुमार निर्णेजक, श्री उदासीराम कर्ष, श्री ओम प्रकाश निर्मलकर, विधि निर्मलकर, रामलाल बरेठ, श्री जयराम निर्णेजक, एवं श्रीमानू राम रजक से संरक्षक के दायित्व निर्वाहन की अपील की गई जिनके द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई।


अध्यक्ष_पद पर श्री बहोरन कर्ष सकर्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुशील निर्मलकर, उपाध्यक्ष”सर्वश्री रामानुज निर्णेजक, मस्तूरी, संतोष निर्मलकर तखतपुर, शिव निर्मलकर बिल्हा, हीरालाल निर्मलकर मल्हार, जगदीश निर्णेजक परसदा मस्तूरी, गंगा निर्मलकर दगौरी, दिलीप निर्णेजक शारधा बिल्हा बनाए गए।
महासचिव”_के पद पर श्री शाखा राम निर्मलकर लाखासर तखतपुर, एवं सचिव _श्री धनंजय कर्ष बिलासपुर, श्री श्रवण निर्मलकर करगीखुर्द कोटा, श्री दयाराम निर्मलकर सिलतरा तखतपुर, श्री रोहित रजक गुड़ी सीपत, श्री सुखदेव निर्मलकर तिफरा बिलासपुर।
कोषाध्यक्ष के पद पर श्री राम निहोरा निर्मलकर सरकंडा बिलासपुर उपकोषाध्यक्ष श्री रेवाराम निर्मलकर बरतोरी बिल्हा, संगठन सचिव के पद पर श्री रिखीराम रजक ढनढन तखतपुर, नारायण रजक पोंगरिहा बेलपान, तुलाराम निर्मलकर कलमीटार रतनपुर, रमेश रजक पैजनिया विजयपुर, रामकिशोर रजक मौहाकापा तखतपुर,।

सहसचिव के दायित्व पर श्री राजकुमार कर्ष, हरिराम निर्मलकर, राजकुमार निर्मलकर, एवं रूपेश निर्मलकर सरकंडा बिलासपुर की नियुक्ति प्रदान की गई। सलाहकार के महत्वपूर्ण दायित्व पर श्री मनहरण निर्मलकर, श्री भुवनेश्वरी कर्ष, श्री भागवत रजक, रामकुमार निर्मलकर नवागांव पोंड़ी, श्री लखन लाल रजक लमेर गनियारी, श्री राम दुलारे निर्मलकर कलमीटार रतनपुर बनाए गए।


जिला प्रवक्ता के पद पर श्री सिद्ध राम कर्ष सकर्रा, जय रजक परसदा तिफरा एवं दिनेश निर्मलकर कुदुदंड बिलासपुर। *मीडिया प्रभारी के रूप में श्री ओम प्रकाश निर्मलकर पड़रिया तखतपुर, रवि राज रजक बेलगहना एवं रिंकू निर्मलकर तखतपुर को दायित्व प्रदान किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री संजय रजक कोटा दी गई। समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक राष्ट्रीय रजक महासंघ मेंजुड़े *शिक्षा प्रकोष्ठ**का गठन कर  डॉ हरीश रजक प्राध्यापक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर ,डॉक्टर विनोद निर्मलकर  सहायक प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय बिलासपुर, श्री शत्रुघ्न निर्मलकर तिफरा बिलासपुर एवं श्री नेपाल कर्ष चकरभाठा बिल्हा को जिम्मेदारी दी गई, एवं कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को नामांकित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर के सचिव श्री रामबाबू कर्ष एवं आभार प्रदर्शन नगर कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र कर्ष ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री लक्ष्मीकांत निर्णेजक , श्री अमृत निर्मलकर श्री मदन रजक महानगर बिलासपुर इकाई के संरक्षक श्री होरी लाल रजक,अध्यक्ष श्री विजय रजक, उपाध्यक्ष श्री जगदीश निर्मलकर, कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र कर्ष, महासचिव श्री दरस राम कर्ष, श्री अर्जुन लाल  निर्मलकर, का विशेष योगदान रहा।
            

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page