कृषि महाविद्यालय में एबीवीपी का नवीन कार्यकारिणी का गठन
कृषि महाविद्यालय में एबीवीपी का नवीन कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम की कृषि महाविद्यालय कवर्धा की महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया। एबीवीपी जिला प्रमुख रविशंकर नाग की अध्यक्षता में गठन किया गया। प्रदेश सहमंत्री तुषार चंद्रवंशी ने परिषद के इतिहास विकास, सैद्धान्तिक, कार्यपद्धति व सक्षम इकाई जैसे विषयों पर चर्चा की विद्यार्थी परिषद में पद नहीं बल्कि दायित्व को महत्व दिया जाता हैं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता केवल छात्रसंघ चुनावों में नहीं बल्कि प्रतिदिन आपको केम्पस में मिलेंगे।
विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य प्रदर्शन कर किसी पार्टी से वाहवाही लूटना नहीं हैं बल्कि राष्ट्र पुन: निर्माण के लक्ष्य को लेकर विद्यार्थी परिषद कार्य करता हैं। छात्रों की समस्याओं को किसी भी हाल में हल करवाना विद्यार्थी परिषद का एकमात्र उद्देश्य रहा है,जो छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति का मूलमंत्र छात्र समुदाय में स्थापित कर क्रन्तिकारी परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है परिषद का हर एक कार्यकर्ता शिक्षा के साथ देश हर एक युवा को संस्कारवान बनाने का लक्ष्य के लिए काम कर रहा है ।विद्यार्थी परिषद क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बों जा कर नई-नई इकाईयों का गठन करेंगी।
इसके बाद चुनाव अधिकारी उपस्थित नगर अध्यक्ष जी आर राडेकर नगर अध्यक्ष नगर अशोक कुमार नगर मंत्री अलीशा मेंधाम नगर साथ समस्त महाविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा की घोषणा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी यादव, मिथलेश साहू कुंती साहू नगर मंत्री गोपाल ठाकुर गजाधर वर्मा शिव साहू गिरिराज नीलिमा और समस्त अभाविप के कार्यकर्ताओं का उपस्थित रहे।



