G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वनमंडलाधिकारी ने की अग्नि सुरक्षा की अपील

क्र. 15 दिनांक 01.05.2024

वनमंडलाधिकारी ने की अग्नि सुरक्षा की अपील

01 मई से 08 मई 2024 तक विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान

कवर्धा जिले में हाल ही में भीषण गर्मी पड़ रही है जहां सूर्य देवता आग उगल रहे हैं वहीं जंगलों में भी आगजनी की घटनाएं बढ़ गई। बीते एक सप्ताह में कवर्धा वन मंडल के जंगलों में 15 बार अग्नि दुर्घटना प्रकाश में आई है। वन कर्मचारी एवं अधिकारियों की तत्परता एवं फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया गया एवं जंगल को अधिक क्षति नहीं हो पाई। वन विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक परिसर में अग्नि प्रहरी रखा गया है जिनकी मदद से वनकर्मी आग बुझाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं।


विभाग के द्वारा वन मंडल स्तर से प्रत्येक उप परिक्षेत्र स्तर पर फायर ब्लोअर प्रदाय किया गया है जिस भी अग्नि को नियंत्रित करने में अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है। भोरमदेव अभ्यारण अंतर्गत भीषण गर्मी से संतप्त वन्य प्राणियों की प्यास बुझाने हेतु टैंकर के माध्यम से सौसर पीटो में जल भरा जा रहा है साथ ही सभी परिसर रक्षकों को स्टील के थरमस भी पेयजल हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। माह मई में ०१ से ०८ मई तक गर्मी और भी अधिक बढ़ने की संभावना है जिससे की अग्नि प्रकरणों में भी वृद्धि होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस प्रकार की विषम परिस्थिति में वन विभाग आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा करता है। यदि आप पाठकों को अग्नि घटना की जानकारी मिलती है या आप लोगों के द्वारा जंगल में आग लगा हुआ पाया जाता है तो उसे बुझाने में वन विभाग को सहयोग प्रदान करें साथ ही विभाग को अग्नि घटना की जानकारी देने हेतु निम्नानुसार मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा-9589035132, परिक्षेत्र अधिकारी तरेगांगव- 8253055155, परिक्षेत्र अधिकारी, स.लोहारा- 9981367779, परिक्षेत्र अधिकारी, खारा- 9981367779, परिक्षेत्र अधिकारी, रेंगाखार – 9406419704, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया पूर्व -9685476224, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया पश्चिम-7224863272, परिक्षेत्र अधिकारी, भो.अ.कवर्धा -7828853500 परिक्षेत्र अधिकारी, भो.अ.चिल्फी-7587313381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page