G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा धमकी :-शा.हाई स्कूल धमकी में आजादी के 76 वें वर्षगांठ पर राष्ट्रगान गाकर किया गया ध्वजा रोहण।

कवर्धा धमकी:-दिनांक 15/08/2022 दिन सोमवार को हाई स्कूल धमकी में आजादी के 76 वें वर्षगांठ पर राष्ट्रगान गाकर किया गया ध्वजा रोहण


उक्त कार्यक्रम में हाई स्कूल धमकी के प्रधान प्राचार्य श्री अरूणाभ झा ने संबोधित करते हुए कहा की आज के दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को सालों की कड़ी मेहनत के बाद स्वतंत्रता हासिल की. आपको बता दें कि अंग्रेज़ों ने भारत पर 200 सालों से भी अधिक समय के लिए राज किया था. ये खास दिन देश के उन वीरों की गौरव गाथा और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अंग्रेजों के दमन से देश आजाद कराने में अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था।


, हर भारतवासी के लिए उसका देश सबसे पहले आना चाहिए. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए. आइए, इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं. स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं. आइए पूरे ताकत के साथ बोलें…भारत माता की जय. जय हिंद, जय भारत l
शाला प्रबंधन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि आज हम जिस तिरंगे की छांव में खड़े हैं वो हमे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है. इस तिरंगे में सबसे ऊपर दिखने वाला केसरिया रंग देश की ताकत और साहस का प्रतीक है. वहीं, बीच में सफेद रंग शांति, सदभावना और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है. तिरंगे के सबसे निचली पट्टी पर हरा रंग देश के विकास और समृध्दि का प्रतीक है. झंडे के बीच में बना अशोक चक्र हमे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. भारत की संस्कृति को उसके झंडे में देखा जा सकता है.
अभय गंधर्व मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कवर्धा ने कहा 15 अगस्त 1947 की रात भारत देश आजाद हुआ था. अंग्रेजों ने पूरे 200 सालों तक हम पर राज किया था. देश को आजाद कराने में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, बालगंगाधर तिलक, सुखदेव, सरदार वल्लभभाई पटेल, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी जैसे अनेक वीरों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ने में जी जान लगा दिया. कई तरह के विद्रोह और आंदोलन किए गए जिसके बाद अंत में थक कर अंग्रेजों ने भारत से जाना ही उचित समझा.
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमन कौशिक मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग , शिक्षक माधवेश केशरी , मोनिका बांगड़े, रूपा केशरवानी , गीतिका सिंह , शारदा पटेल एवं सभी विद्यार्थी गण उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page