ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भोरमदेव शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी

भोरमदेव शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी

कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन द्वारा संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दी गई है। जिन कृषकों को किसी कारणवश गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल कारखाना परिसर स्थित गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कृषक जिन्होंने अपना शेष गन्ना जूस, बीज अथवा गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है तथा शक्कर कारखाना में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इस संबंध में कारखाना के गन्ना विभाग को लिखित सूचना उपलब्ध कराएं। कारखाना प्रबंधन ने जिले के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष गन्ना 19 फरवरी 2026 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात गन्ना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कारखाना प्रबंधन किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा दावे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page