छ.ग.शासन रजक कार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष का प्रथम आगमन बेमेतरा में 2 नवंबर को

छ.ग.शासन रजक कार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष का प्रथम आगमन बेमेतरा में 2 नवंबर को
AP न्यूज बेमेतरा
सिग्नल चौक बेमेतरा ,देवरबीजा एवं साजा में होगा भव्य स्वागत
बेमेतरा- छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन रजक कार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे जी का प्रथम आगमन बेमेतरा में बुधवार 2 नवंबर को सुबह 10 बजे सिग्नल चौक ,पुराना बस स्टैंड में हो रहा है उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर सिरसाकला भिलाई, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर बिलासपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बलौदाबाजार भाठापारा जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक ,प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कन्नौजे, महिला प्रदेश महासचिव निर्मला रजक, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के अनेक पदाधिकारी भी इस काफिले में सम्मिलित रहेंगे। जिनका भव्य स्वागत बेमेतरा जिला धोबी समाज के जिला अध्यक्ष मेघनाथ निर्मलकर ,जिला महासचिव शिवकुमार निर्मलकर ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम कुमार निर्मलकर ,प्रदेश सलाहकार अनिल रजक युवा प्रदेश प्रकोष्ठ पोषण निर्मलकर जी एवं बेरला राज अध्यक्ष नारायण निर्मलकर के नेतृत्व में सिग्नल चौक पुराना बस स्टैंड में भव्य स्वागत होगा ।
छत्तीसगढ़ शासन रजक कार बोर्ड अध्यक्ष के काफिला बेमेतरा से लिमो गण्डई के स्व. लोमस रजक के शोक कार्यक्रम एवं नवगठित जिला खैरागढ़ के धोबी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बेमेतरा से देवरबीजा, साजा होते हुए गंडई लिमो रवाना होंगे। रजक कार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जी का स्वागत देवरबीजा में राज अध्यक्ष बुधराम निर्मलकर एवं साजा में प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र निर्मलकर के नेतृत्व में भव्य स्वागत होंगे। उक्त जानकारी युवा प्रदेश सदस्य हरिराम निर्मलकर एवं जिला संगठन मंत्री प्रकाश निर्मलकर ने दी।