पंडरिया : धान खरीदी केंद्र के बारदानों में लगी आग, सैकड़ो बारदाना जलकर ख़ाक..किसानों को हो सकती है परेशानी

पंडरिया : धान खरीदी केंद्र के बारदानों में लगी आग, सैकड़ो बारदाना जलकर ख़ाक.. किसानों को हो सकती है परेशानी

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत कुंआ मालगी धान खरीदी केंद्र में बुधवार को आगजनी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार केंद्र परिसर में खुले में रखे दो से तीन गठान बारदाने में अचानक आग लग गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई। हालांकि कितने बारदाने जले और कुल नुकसान कितना हुआ इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं बारदाने में आग कैसे लगी, क्या यह सिर्फ हादसा है या किसी प्रकार की साजिश। केंद्र प्रबंधन और स्थानीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। आगजनी के वास्तविक कारण का पता जांच रिपोर्ट’ के बाद ही चल सकेगा।


