Chhattisgarh
बिग ब्रेकिंग – रायपुर के मॉल में लगी आग, पुलिस व दमकल अमला मौके पर पहुंच काबू पाने में जुटा


छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में बड़ा हादसा टल गया. मॉल में कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई. जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना के बाद मैनेजमेंट ने आनन-फानन में मॉल खाली कराया. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय पर आग पर काबू पा लिया. वहीं खतरे को देखते हुए दमकल की एक गाड़ी बुलाई गई थी. लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी. जानकारी के मुताबिक, SpYKAR के शोरूम में आग थी. ये पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है।
फिलहाल देवेंद्र नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

