G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका

खैरागढ़ 12 अगस्त 2025// स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के तैयारियों के लिए आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान में अंतिम रिहर्सल किया गया। कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक  लक्ष्य शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल रहे, उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद वन टू वन सभी गतिविधियों का अभ्यास किया गया।
रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक परेड कंमाडर के देव राजू तथा उपनिरीक्षक  मोरध्वज देशमुख ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 8 टुकडियां शामिल हो रही है जिसमें भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस 40 वी वाहिनी, छग बल 21 वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं शामिल हुए। अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह जिला स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह अतिथि के रूप में प्रातः 09 बजे स्टेडियम पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे। सांसद श्री सिंह देश की सुरक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page