पंडरिया कुकदूर: वनांचल ग्राम अमनिया में हुआ ई.एस.आई.पी प्रशिक्षण से किसान करेंगे जैविक खेती

वनांचल ग्राम अमनिया में हुआ ई.एस.आई.पी प्रशिक्षण से किसान करेंगे जैविक खेती।
पंडरिया: पंडरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत अमनिया के आश्रित बैगा बाहुल्य ग्राम अमलीटोला में आज पारिस्थितिकी तंत्र सेवा सुधार (ई.एस.आई.पी.) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के ई.एस.आई.पी. क्षेत्रों में सतत भूमि एवं पारितंत्र प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रणालियों के उन्नयन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें आजीविका सृजन एवं जैव विविधता संरक्षण लाख की खेती तथा सतत भूमि उत्पादकता हेतु एकीकृत कृषि विकास जिसमें जैविक कीटनाशक और जैविक उर्वरक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। हितग्राहियों को अपने गांव में स्थानीय वनस्पतियों गाय गोबर तथा गोमूत्र से जैविक खाद (मृत्त पानी), कीटनाशक दवा (दशपर्णी) एवं नीम अस्त्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था के अधिकारियों ने 50 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अमनिया के सरपंच रतिराम भट्ट उपस्थित थे उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा यह क्षेत्र भी प्राकृतिक जड़ी बूटियों एवं वनौषधियों से भरपूर है प्रशिक्षण में मिले मार्गदर्शन से निश्चित रूप से इसका लाभ वनांचल के कृषकों को मिलेगा एवं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।