ChhattisgarhRaipur

धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था से किसान हुए खुश

धान खरीदी के अंतिम दिन धान बेचने आए किसान का हुआ अभिनंदन

पंजीकृत कुल किसानों में से 94.95 प्रतिशत किसानों ने अपना धान बेचा

 

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में आज संपन्न हुआं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी का कार्य किया गया। जिससे किसान पूरी तरह संतुष्ट है। जिले में इस वर्ष 138 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से धान खरीदी का यह कार्य पूर्ण हुआ। जिले में पंजीकृत कुल किसानों में से 94.95 प्रतिशत किसानों ने अपना धान बेचा।

 

ग्राम खैरखंुट के किसान अर्पित कुमार वर्मा, दीपक साहू और योगेंद्र निषाद ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश होने की वजह से किसानों का फसल बर्बाद होने के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। सरकार द्वारा इससे राहत दिलाने धान बेचने के निर्धारित तिथि में वृद्धि कर किसानों को चिंतामुक्त किया। उन्होंने कहा कि धान विक्रय केन्द्रों में टोकन कटाने, धान तौलाने और बेचे गए धान की राशि प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया।

 

ग्राम मोहदी के कमल नारायण, युगल किशोर, हेमंत, रामस्वरूप, राधेलाल वर्मा और टीकाराम ने बताया कि किसानों में खुशहाली का महौल है। किसानों एवं अन्य लोगों से धान खरीदी से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। सभी उपार्जन केन्द्रों में हमाल, कांटा, कंप्यूटर, आद्रता मापी, किसानों के बैठने के लिए छांव, पेयजल, टोकन आदि के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जिले में खरीदी केन्द्रवार जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के फलस्वरूप किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही हुई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page