G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी और जिला उप पंजीयक के सेवानिवृत होने पर दी विदाई

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन परिवार ने विदाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की

खैरागढ़, 31 जुलाई 2024//

अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी वीरेन्द्र कुमार शर्मा और उप पंजीयक  शैलेन्द्र दानी के सेवानिवृत होने पर बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन परिवार की ओर से कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा ने सेवानिवृत दोनों अधिकारी को माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर विदाई दी। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान  शैलेन्द्र दानी की माता श्री मति आरती दानी और उनकी पत्नी  नीलिमा दानी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा से ओपचारिक रूप से निर्धारित समय अवधि में विदा होना पड़ता है। श्री शर्मा एवं श्री दानी ने व्यक्तित्व एवं काबिलियत से शासकीय सेवा में लम्बा सफर तय किया है। इन्होंने अपनी गुणात्मक कार्यशैली से बेहतर कार्य कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। साथ ही उन्होंने उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके अलावा सेवानिवृत हुए श्री शर्मा एवं श्री दानी ने जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संक्षिप्त में अपने कार्यानुभव साझा किए। इस दौरान जिला अधिकारियों ने भी उन्हें सेवानिवृत होने पर शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टरद्वय  सुरेंद्र कुमार ठाकुर एवं  सुमन राज, खैरागढ़ एसडीएम  टंकेश्वर प्रसाद साहू, छुईखदान एसडीएम सुश्री रेणुका रात्रे, सीएमओ खैरागढ़ प्रमोद कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page