G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaon

किराना और कार श्रृंगार दुकान में नकली लिक्विड यूरिया की हो रही थी बिक्री, 85 बाल्टी जब्त समेत 4 गिरफ्तार

किराना और कार श्रृंगार दुकान में नकली लिक्विड यूरिया की हो रही थी बिक्री, 85 बाल्टी जब्त समेत 4 गिरफ्तार

राजनांदगांव : चिचोला क्षेत्र में टाटा कंपनी के नाम से नकली लिक्विड यूरिया बेचने की शिकायत पर पुलिस ने कुछ दुकानों में रेड कार्रवाई कर 85 बाल्टी नकली लिक्विड यूरिया बरामद की है। नकली यूरिया कार श्रृंगार और किराना दुकानों में बेची जा रही थी। पुलिस ने चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाटा कंपनी के ईआईपीआर अटारनी होल्डर राजेश पिता पारस रविदास ने शिकायत दर्ज कराई है कि चिचोला क्षेत्र के कुछ दुकानों में टाटा कंपनी के नाम पर नकली डीएएफ यूरिया (लिक्विड) खाद बिकने की शिकायत मिली है। प्रार्थी की शिकायत पर टाटा कंपनी के एक्सपर्ट के साथ पुलिस सुपर इलेक्ट्रॉनिक वर्कशॉप, मां कर्मा ट्रक श्रृंगार रानीतलाब, जायसवाल किराना रानीतलाब और यूपी प्रतापगढ़ ढाबा पाटेकोहरा में रेड कार्रवाई की।

जांच में होगा खुलासाइस दौरान इन चारों दुकानों से 85 बाल्टी नकली यूरिया जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार नवाज शरीफ पिता अमर हुसैन निवासी पाटेकोहरा, नईमुद्दीन अंसारी उर्फ मुन्ना पिता गफ्फार निवासी सड़क बंजारी, संतोष साहु पिता चमरू राम निवासी कुहीकोड़ा और नरेश साहू पिता सरजू निवासी रानीतलाब को टाटा डीएएफ यूरिया के बाल्टी की जगह नकली खुद से स्टीकर एवं सील लगाकर टाटा डीएएफ यूरिया का विक्रय के मामले में गिरफ्तार किया। सभी दुकानदार सप्लायर से टाटा कंपनी के नाम से लिक्विड यूरिया खरीदी कर बेच रहे थे। मामले की कड़ाई के साथ जांच करने पर बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page