G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

रजत जयंती समारोह के तहत स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी कल

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 16 अक्टूबर 2025//
राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अंतर्गत शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

इस प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगी। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय महिला समूहों को प्रोत्साहन देना एवं उनके उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाना है।

जिला प्रशासन, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आमजन से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिला स्व-सहायता समूहों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page