Chhattisgarh

समाज को सुदृढ़ और संगठित बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी – लोकेश कनोजे

News Ad Slider
Advertisement

समाज को सुदृढ़ और संगठित बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी – लोकेश कनोजे

AP न्यूज़

मुंडा – समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। समाज गंगा की तरह है और सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सभी अधूरे हैं संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है उक्त विचार मल्हार राज के वार्षिक अधिवेशन खपरी कोहरौदा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनोजे ने व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक किया।

मल्हार राज का वार्षिक अधिवेशन 21 जनवरी को खपरी कोहरौदा में रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनोजे के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के संरक्षक झड़ी राम कनौजे महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर उपाध्यक्ष श्रीराम रजक पुरुषोत्तम रजक उप कोषाध्यक्ष धनेश्वर निर्मलकर दिनेश कुमार निर्मलकर भागीराम निर्मलकर महिला प्रकोष्ठ महासचिव निर्मला रजक मीडिया प्रभारी कमलेश रजक के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ। रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौजे का जैसे आगमन खपरी कोहरौदा में हुआ पहले से ही मौजूद प्रदेश पदाधिकारियों व मल्हार राज के पदाधिकारियों के द्वारा धूम-धड़ाके के साथ भव्य रुप से स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ संत गाडगे महाराज व नातिन धोबिन दाई छाया चित्र पर माल्यार्पण व गुलाल लगाकर किया गया। मंचस्थ सभी अतिथियों का मल्हार राज के पदाधिकारियों के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौजे ने कहा कि बिना संगठित हुए कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता। इसके साथ ही समाज को आगे लाने के लिए शिक्षित होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एकता मंच के माध्यम से ही आज पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज संगठित होकर इतिहास रच रहा है। समाज की संगठन व एकता को देखकर ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने रजक कल्याण बोर्ड का गठन कर मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा कर समाज के विकास और उत्थान के लिए जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने का हर संभव प्रयास कर रहा हूं।

वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम को झड़ीराम कन्नोजे श्रीराम रजक कृष्णकुमार निर्मलकर दिनेश कुमार निर्मलकर निर्मला रजक शंकर रजक ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। नशा पान से दूर रहकर हम स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। अतिथियों ने कहा कि समाज के इष्टदेव संत गाडगे जी महाराज के द्वारा कहे गए एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चो को जरूर पढ़ाओ को हमें चरितार्थ कर उनका अनुसरण करना चाहिए। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मनोज निर्मलकर त्रिलोचन रजक बालकुमार रजक जनीराम रजक श्यामता प्रसाद रजक रामकुमार रजक हार्दिक रजक मुनीश निर्मलकर ईश्वर रजक अरुण कनौजे चेतन कनौजे लाला राम रजक पोषण रजक पुनीत रजक चोवा राम निर्मलकर हंस रजक सहित मल्हार राज के अध्यक्ष मनहरण लाल रजक सचिव मोहर सिंग रजक उपाध्यक्ष गिरधारी रजक सहित बड़ी संख्या में समाजिक के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page