G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर क्षण विकसित भारत के संकल्प को समर्पित है : पांडेय

रायपुर।भाजपा सांसद व मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकतांत्रिक व्यवस्था में 8931 दिनों तक विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन ऐतिहासिक है। उनकी यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में सेवा, सुशासन और पारदर्शिता की नई परंपरा स्थापित की है, जिसका सीधा लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है। सांसद श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार राष्ट्र का विकास हो रहा है। बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। गरीब कल्याण योजनाओं, जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। संतोष पांडेय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह 8931 दिनों की यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यकाल नहीं, बल्कि “नए भारत” के निर्माण की एक सतत प्रक्रिया रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत और अधिक तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा तथा विश्व में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page