G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में 1.63 लाख रूपए का गबन आया सामने विधार्थी परिषद ने खोला मोर्चा ‌‌

 स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में 1.63 लाख रूपए का गबन आया सामने विधार्थी परिषद ने खोला मोर्चा ‌‌


टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम के कार्यकर्ताओं ने जन भागीदारी शुल्क के विरोध में शांति पूर्ण प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन । बता दे कि विद्यार्थी परिषद लगातार विद्यार्थियों के मुद्दे को लेकर काम करने वाले संगठन है जब-जब विद्यार्थियों की बात आई है विद्यार्थी परिषद हमेशा आगे खड़ा रहा है वर्तमान समय कॉलेज में एडमिशन प्रारंभ हो चुका है जन भागीदारी के नाम पर विद्यार्थियों से एक मोटी रकम लिया जाता है जिसका उपयोग विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन यह पूरा पैसा वहां के जन भागीदारी अध्यक्ष और वहां के प्रिंसिपल की मिली भगत से गबन कर लिया जाता है ।


जिला संयोजक गजाधर वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कॉलेजो में जन भागीदारी के नाम से 300 ,400 व 500 रुपए लिए जाते है जिसका उपयोग विद्यार्थी गतिविधि के लिए करना चाहिए पर ऐसा नहीं होता वह पैसा भ्रष्टाचारियों के भेट चढ़ जाती है जिसके कारण विद्यार्थियों के गतिविधियों में प्रभाव पड़ता है विगत माह में पीजी कॉलेज में गबन का मामला सामने आया अब बोडला कालेज का मामला भी आयुक्त की audit समीति ने सामने लाया है,

अगर जांच सभी कॉलेजों में कराई जाए तो इस प्रकार का बड़ा घोटाला सामने आते जाएगा। वर्मा ने कहा जब तक दोषियों से पैसे की रिकवरी नहीं की जाती तब तक विधार्थी परिषद जनभागीदारी शुल्क का विरोध करेगी और लेने वाले प्राचार्य और जनभागीदारी अध्यक्ष के खिलाफ FIR भी करायेंगी । हमने प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, और आयुक्त के नाम से भी दिए हैं, दोषियों के ऊपर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद दुर्ग विश्वविद्यालय का घेराव करेगी ज्ञापन देते समय विधार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ता व विधार्थी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page