World
News Ad Slider
Egypt Fire: मिस्र की राजधानी काहिरा के एक चर्च में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, कई झुलसे

Egypt Fire: मिस्र की राजधानी काहिरा के एक चर्च में रविवार सुबह प्रार्थना के दौरान आग लगने से 15 बच्चों सहित कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मार्टायर अबु सेफीन चर्च में आग लगने के बाद अंदर बहुत तेजी से काला धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई।




