जिला KCG पुलिस टीम की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
गंडई पुलिस को मिला चोरी के मामले में बड़ी सफलता
एक आदतन आरोपी शेख वसीम उर्फ आयुष खान को किया गिरफ्तार
घर बाड़ी में झोपड़ी के अंदर रखे पेटी में छुपाकर रखे चोरी के सामान कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प को किया गया बरामद
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जुडिशियल रिमाण्ड पर जेल
खैरागढ़ /थाना गंडई :
दिनांक 27.10.25 को प्रार्थी श्याम लाल चातर बिदनी पिता धुम दास चातर बिदनी उम्र 58 साल पता पशु चिकित्सालय गंडई जिला केसीजी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 24.10.25 को पशु चिकित्सालय गंडई में अज्ञात चोर के द्वारा ऑफिस के दरवाजा का ताला तोड़कर ऑफिस अंदर रखे कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प जुमला कीमत करीबन 13600/- रू0 को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 375/25 धारा 331, 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनांक से अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि शेख वसीम उर्फ आयुष खान पिता स्व0 शेख जावेद उम्र 18 साल पता वार्ड नं 06 कंपोजिट गंडई थाना गंडई जिला केसीजी अपने घर के पीछे बाड़ी में बने झोपड़ी में बड़े पेटी में छुपाकर चोरी का सामान रखा है कि सूचना पर मुखबिर के निशानदेही बताये जगह पर जाकर तस्दीक किया जो सही पाया गया। घर बाड़ी में झोपड़ी के अंदर रखे पेटी में छुपाकर रखे चोरी के सामान कम्प्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, पेन ड्राइव एवं डूल पम्प को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


