G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी पुलिस टीम की प्रभावी कार्यवाही 30 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

खैरागढ़ : थाना खैरागढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 144/1992, धारा 379 भादवि के आरोपी अफसर अली पिता असरफ अली, निवासी रूवाबांधा सेक्टर-6 (रिसाली), भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) न्यायालय से जमानत उपरांत फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
दिनांक 17.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा भिलाई में दबिश दी गई लगभग 30 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page