G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सदन में चर्चा के दौरान सांसद संतोष पांडेय ने रेल्वे का विषय रखा

भारतीय रेल राष्ट्र की जीवन रेखा है जो देश के कोने-कोने तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराती है – संतोष पांडेय

रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा सदन में चर्चा के दौरान रेल्वे का विषय रखते हुए कहा कि भारतीय रेल राष्ट्र की जीवन रेखा है जो देश के कोने-कोने तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य प्रभावशाली, सस्ता ग्राहक केंद्रित पर्यावरण एवं अनुकूल एकीकृत परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। और साथ ही राज्यों, समुदायों, बंदरगाहों और औद्योगिक, वाणिज्य, पर्यटन केंद्रों और पूरे देश के तीर्थ स्थान को एक दूसरे से जोड़ते हुए समग्र विकास का रेल्वे, वाहक बना है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि चाहे कोविड-19 महामारी संक्रमण का काल हो जिससे निपटने के लिए जब राष्ट्रव्यापी लॉक-डाउन था तब रेल्वे ने अपनी सेवा बढ़ा दी थी। दवाई, सिलेंडर से लेकर जीवन रक्षक व्यवस्थाओं के लिए दौड़ रही थी। डिब्बों को क्वॉरेंटाइन आइसोलेशन वार्ड में बदल कर सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई ऐसी हमारी रेल्वे है। इस प्रकार से कोरोना काल हो या कुंभ का पवित्र आयोजन हो, चाहे वैक्सीन हो या फिर वेपंस हो सबको सुगमता से पहुंचाने का काम यदि कोई करती है तो रेल्वे करती है। 2016-17 रेल्वे 1 लाख 21 हजार 407 किलोमीटर का था, जो बढ़कर 2024-25 में 1 लाख 27 हजार 366 किलोमीटर हो चुका है। जिसमें नए ट्रैक बिछाए जाने से लेकर लाइन के दोहरीकरण, गेज परिवर्तन के काम अभी चल ही रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page