दुर्ग की बेटी वैष्णवी ताम्रकार बनी पुणे के एमआईटी कॉलेज में जज, बढ़ाया जिले का मान

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़
दुर्ग : दुर्ग जिले के लिए गर्व का विषय है कि संदीप ताम्रकार की बेटी वैष्णवी ताम्रकार को पुणे स्थित प्रतिष्ठित एमआईटी कॉलेज में आयोजित मिस्टर एंड मिस एमआईटी 2026 कार्यक्रम में जज के रूप में आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी उन्हें इसी कार्यक्रम में जज की जिम्मेदारी दी गई थी।
वैष्णवी ताम्रकार की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा में हुई। कठिन परिस्थितियों वाले क्षेत्र में पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर पुणे के एमआईटी कॉलेज में बीबीए के लिए चयन प्राप्त किया। कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कमेटी सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं।
इसी दौरान कॉलेज की ओर से आयोजित जी-20 थीम आधारित फैशन इवेंट में भाग लेते हुए वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और एमआईटी कॉलेज का नाम रोशन किया। फैशन क्षेत्र में उनकी निरंतर उपलब्धियों के चलते वे कई फैशन शो में अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
वर्तमान में वैष्णवी ताम्रकार श्री बालाजी यूनिवर्सिटी, पुणे से एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


