स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ 12 अगस्त 2025//
छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में जिले में स्थित देशी मदिरा दुकान सी.एस.2 (घघ) खैरागढ़, गण्डई, विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.1 (घघ) खैरागढ़, गण्डई एवं देशी मदिरा दुकान सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), मुढ़ीपार, साल्हेवारा एवं जालबांधा, विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट) छुईखदान, एफ.एल.3 बार तथा अहाता छुईखदान, गण्डई, साल्हेवारा एवं मुढ़ीपार
में 15 अगस्त 2024 को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखने हेतु “शुष्क अवधि” घोषित किया है। उपरोक्त घोषित शुष्क दिवसों में उक्त क्षेत्रों में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।