डॉ.पीसी लाल यादव की नई कृति “लोक का मिथक” विमोचित


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

गंडई – पंडरिया – लोक में राम शोध संस्थान रायपुर की मासिक पत्रिका सतत छत्तीसगढ़ के लोक में राम विशेषांक का विमोचन दिनांक 7 सितंबर 2025 को विमतारा सभागार, शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी रायपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर “भविष्य की चुनौतियां और मनुष्य की तैयारी” जैसे गंभीर विषय पर सार्थक संगोष्ठी भी हुई। जिसमें आमंत्रित विद्वानों ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए। उक्त आयोजन में गंडई के सेवा निवृत व्याख्याता, वरिष्ठ साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉक्टर पीसी लाल यादव की नई कृति “लोक का मिथक” का विमोचन हुआ। इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि थे शशांक शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी।
संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए विद्वान साहित्यकार डॉ.राजा राम त्रिपाठी कोंडागांव, डॉ.संकेत ठाकुर अछोटी, डॉ.अशोक हरिवंश मानस अध्येयता, डॉ. एस. पी. त्रिपाठी रजिस्टार, सरगुजा विश्वविद्यालय, नितिन सिंघवी, पर्यावरण अध्येयता, राहुल सिंह जी पुरातत्व विद , डॉ. पुनीत कुमार राय व नागेंद्र दुबे संपादक सतत छत्तीसगढ़ के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ। सभी विद्वान वक्ताओं व साहित्यकारों ने डॉ.पीसी लाल यादव को उनकी नई कृति “लोक का मिथक” के प्रकाशन पर बधाइयां देकर शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि “लोक का मिथक” एक महत्त्वपूर्ण निबंध संग्रह है, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोककला,लोक संस्कृति व लोक साहित्य पर शोध परक निबंध शामिल हैं। यह कृति शोधार्थियों व अध्येताओं के लिए बड़ी उपयोगी होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम त्रिवेदी ने किया।



