G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

जिला पंचायत सभाकक्ष सूरजपुर में संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, शिक्षण प्रणाली को मजबूत करने दिए आवश्यक निर्देश….

सूरजपुर। आज जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ के0 कुमार की अध्यक्षता में एवं जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन शशिकांत सिंह, सहायक जिला परियोजना अधिकारी (आरएमएसए) रविन्द्र सिंह देव की उपस्थिति में समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त बी.आर.सी.सी. एवं समस्त प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक के0 कुमार द्वारा विकासखण्डवार शिक्षा गुणवत्ता एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त खण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने विकासखण्डवार समस्त शालाओं में शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए समस्त परीक्षाओं में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने निर्देशित किया गया। संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा सभी छात्रावासों में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने के निर्देश दिये गये एवं कहा कि मध्यान्ह भोजन में बच्चों को दिया जाने वाले भोजन पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्î पुस्तक एवं गणवेश शत् प्रतिशत वितरण किये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page