G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक, 21 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ :
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना तथा अंतरविभागीय समन्वय से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिवस बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, जबकि 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर भ्रमण कर शेष बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कुल 53,344 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खैरागढ़ विकासखंड के 27,325 तथा छुईखदान विकासखंड के 26,019 बच्चे शामिल हैं।

बैठक में विकासखंडवार अभियान के क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना, कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि पोलियो बूथ आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं पंचायत भवनों में स्थापित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने अभियान के दौरान सभी विभागों से आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण सफलता मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page