G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIA

भारत जोड़ो यात्रा मे लगातार चल रहे हैं जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी

भारत जोड़ो यात्रा मे लगातार चल रहे हैं जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी

उदयपुर। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। इसी कड़ी में जिला युवा कांग्रेस खैरागढ़ छुईखदान गंडई के युवा कांग्रेसी दिल्ली से लगातार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे है। जिला युवा कांग्रेस केसीजी के लगभग 50 युवा कांग्रेसी इस यात्रा में शामिल हैं।

यात्रा के दौरान दिल्ली उत्तरप्रदेश हरियाणा पंजाब के साथ यह यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश प्रवेश करेगी यह यात्रा 30 जनवरी तक लगातार चलेगी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर भारतयात्रीयो को विदा किए थे। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लगभग 250 युवा कांग्रेसीयों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वालंटियर की भूमिका निभा रहे हैं।और लगातार भारत जुड़े यात्रा में कदम से कदम मिलाकर यात्रा कर रहे हैं जिला युवा कांग्रेस केसीजी के द्वारा यात्रा के दौरान लगभग 500 किलोमीटर पदयात्रा किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page