G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे जिला पंचायत प्रतिनिधि

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती के अवसर पर आगामी 1 नवंबर 2025 को नव-निर्मित विधानसभा भवन का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बनने हेतु जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गंडई की अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सभी जिला पंचायत सदस्य, एवं जनपद पंचायत खैरागढ़–छुईखदान के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।

जिले से प्रतिनिधिमंडल 1 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे रायपुर पहुंच जाएगा। इस संबंध में प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं तथा सभी जनप्रतिनिधियों को औपचारिक सूचना प्रेषित की जा चुकी है।

इधर, राज्य उत्सव में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के 221 ग्राम पंचायतों से नागरिक, पंचायत पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। प्रशासनिक स्तर पर वाहनों की व्यवस्था, सुरक्षा तथा समुचित समन्वय कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे राज्य निर्माण के गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मिल-जुलकर मनाएँ तथा नए विधानसभा भवन के लोकार्पण के साक्षी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page