G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिला पंचायत राजनांदगांव के सभापति विप्लव साहू ने अपना जन्मदिन छात्र और अन्य साथियों के साथ मनाया.

खैरागढ़ : जिला पंचायत राजनांदगांव के सभापति विप्लव साहू ने अपना जन्मदिन छात्र , विधायक और अन्य साथियों के साथ मनाया. रानी रश्मिदेवी महाविद्यालय खैरागढ़ और प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल टोलागांव में छात्रों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए. खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के साथ केक काटकर और निर्वाचन क्षेत्र तथा सभी शुभचिंतकों ने बधाई दिए.

विप्लव साहू ने सुबह महाविद्यालय और दोपहर बाद माध्यमिक स्कूल गए और बच्चों का बौद्धिक स्तर जानने के साथ स्टॉफ के तौर तरीकों की प्रशंसा की. कॉलेज में प्रो. रोहित देवांगन ने सहकर्मियों के साथ सभापति का पेन, किताब और गुलदस्ते के स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दिए. हायर सेकेंडरी स्कूल टोलागांव में दो छात्रों के साथ संयुक्त रूप से जन्मदिन का केक काटा. छात्रों से मुखातिब होते हुए विप्लव साहू ने मार्था मारिडोस की रचना – धीरे-धीरे मरने लगते हैं… पढी. कविता में जीवन में प्रयोग, सपने, जोखिम लेने की क्षमता और जीवन से भरी उम्मीदों केंद्रित रही. उन्होंने छात्रों से कहा कि फोकस तथा जीवन लक्ष्य जल्दी तय करने से कैरियर बनाने में सरलता आती है.

प्राचार्य श्री धर्मेंद्र साहू ने जिला पंचायत सभापति को जन्मदिन पर मौलिक अधिकार पर किताब भेंट कर बधाई दिया. तथा स्कूल आगमन, बच्चों को जीवंत संबोधन पर धन्यवाद दिया. विप्लव साहू ने स्वस्थ हरियाली से विशाल स्कूल ग्राउंड में स्वस्थ परिपूर्ण वातावरण, बेहतरीन प्रबंधन और बढ़िया पढ़ाई के लिए माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूल के टीचर्स को बधाई दिया और लगातार मेहनत करते रहने के लिए आभार व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page