G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

मुंबई अध्ययन भ्रमण हेतु जिला पंचायत केसीजी की टीम रवाना

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ :
जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई के जिला पंचायत परिवार की टीम आज मुंबई अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना हुई। यह भ्रमण पंचायत संचालनालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत आयोजित किया गया है। यह शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 27 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक सम्पन्न होगा।
भ्रमण के दौरान दल द्वारा पंचायती राज व्यवस्था के सफल मॉडलों, नगरीय एवं ग्रामीण नवाचारों, डिजिटल गवर्नेंस, सेवा वितरण प्रणाली एवं प्रशासनिक नवाचारों का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थानों एवं पंचायतों में अपनाई गई श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का अवलोकन कर उनके अनुभवों का आदान–प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि यह अध्ययन भ्रमण पंचायत स्तर पर शासन व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। भ्रमण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग जिले की पंचायतों में नवाचारों को लागू करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
यह शैक्षणिक भ्रमण जिला पंचायत परिवार के लिए ज्ञानवर्धन एवं क्षमता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page