G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत सीईओ ने विकासखंड छुईखदान के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा, आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

अधूरे व अप्रारंभ आवासों पर सख्ती, समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर होगी कार्रवाई

गरीब हितग्राहियों को सहायता देने पर जोर, लंबित दस्तावेज व भुगतान प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

खैरागढ़ : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने आज विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुर एवं लक्ष्मणपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री पटेल ने छत स्तर तक पूर्ण सभी आवासों को इसी सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही खिड़की एवं छज्जा स्तर पर निर्माणाधीन आवासों को अप्रैल माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया। जिन हितग्राहियों को द्वितीय किस्त प्राप्त हो चुकी है, उन्हें शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन हितग्राहियों ने अभी तक आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, वे शीघ्र कार्य शुरू करें, अन्यथा संबंधित हितग्राहियों को नोटिस जारी कर रिकवरी प्रकरण तैयार करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

अत्यंत गरीब हितग्राहियों, जिनके पास निर्माण हेतु पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है, उन्हें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर आवास पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जिन हितग्राहियों का पंजीयन, आधार सीडिंग एवं जियोटैगिंग लंबित है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र की जा सके। स्वीकृति के पश्चात जिन हितग्राहियों को प्रथम किस्त प्राप्त नहीं हुई है, उनका ई-केवाईसी एवं NPCI सीडिंग शीघ्र पूर्ण कर प्रथम किस्त का भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page