जनपद सदस्य उत्तरा देवी विधानसभा चुनाव की तैयारी में

जनपद सदस्य उत्तरा देवी विधानसभा चुनाव की तैयारी में

पंडरिया विधानसभा की तैयारी में श्रीमती उत्तरा देवी साहू पति श्री गोकुल साहू ग्राम पोस्ट कुम्ही तह पंडरिया जिला कबीरधाम का है जोकि वर्तमान में जनपद सदस्य भी है । उत्तरा देवी जोकि लगातार समाज सेवा में अपना समय व्यतीत करते हैं जिसका शिक्षा प्राथमिक शिक्षा बैजलपुर, हाईस्कूल कोको ,हायर सेकेंड्री पिपरिया , बी.ए.पंथ श्री गृन्धमुनी नाम साहब कबीरधाम एवं बी.एड.की पढ़ाई महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज रायपुर से की है। राजनीति में वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी मंडल पांडातराई से महिला मोर्चा महामंत्री का दायित्व, वर्ष 2018 में क्षेत्र क्रमांक 25 से प्रथम महिला जनपद सदस्य सभापति, वर्ष 2020 में भाजपा महिला मोर्चा कवर्धा में जिला मंत्री के पद पर कार्य किये , वर्ष 2021 में जिला उपाध्यक्ष साहू संघ कबीरधाम के पद पर सामाजिक कार्य कर रही है एवं वर्तमान में मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पांडातराई मोहगांव के रूप में कार्य कर रही है।