ChhattisgarhKabirdham

जिला स्तरीय खेल क्रीड़ा सम्पन्न,सांसद संतोष पांडेय हुए शामिल।पंडरिया ब्लाक रहा ओवरआल चेम्पियन

जिला स्तरीय खेल क्रीड़ा सम्पन्न,सांसद संतोष पांडेय हुए शामिल।पंडरिया ब्लाक रहा ओवरआल चेम्पियन

जिला स्तरीय खेल क्रीड़ा सम्पन्न,सांसद संतोष पांडेय हुए शामिल।पंडरिया ब्लाक रहा ओवरआल चेम्पियन।
पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोमसरा में रविवार को जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।जिसमें सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सांसद श्री पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी अनिवार्य है।खेल में सहभागिता,भाईचारा,सहयोग की भावना विकसित होती है।खेल बच्चों में शारीरिक क्षमता के साथ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा ,खेल ,सांस्कृतिक गतिविधियां सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उपविजेता टीम को अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि हार से निराश नहीं होना सड़ रामकुमार भट्ट,जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप ने भी संबोधित कर पढ़ाई के साथ -साथ खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारिरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है।

खेल ही जीवन मे सद्भावना सहित सहयोग भावना का जनक है।कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष शुशीला भट्ट,जल्लू साहू,चंद्रकुमार सोनी,नवल पांडेय,कुलदीप छाबड़ा,पद्मरज टंडन,विशाल शर्मा,सोनू ठाकुर,संजय सोनी,देवेंद्र गुप्ता,प्रज्ञेस तिवारी,देवचरण यादव,नारायण सिंह ठाकुर,सुरेंद्र सिंह खनूजा,गुरुदीप मक्कड़,अमन पाठक,अनुज जायसवाल, घांसी पटेल,घांसी जायसवाल सहित ,जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र गुप्ता,बीईओ जीपी बनर्जी,शिक्षक,सीएससी,प्राचार्य, पीटीआई, ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।


इस प्रकार रहा परिणाम


जिला बाल प्रतियोगिता में ओवर आल चेम्पियन पंडरिया ब्लाक रहा। माध्यमिक विभाग में कबड्डीबालक बालिका वर्ग मे पंडरिया प्रथम, खोखो बालक वर्ग मे बोड़ला प्रथम, बालिका वर्ग में सहसपुर लोहारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल बालक में पंडरिया ने प्रथान स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में बोड़ला प्रथम रही।रस्सी खींच बालिका में बोडला प्रथम, बालक वर्ग में पंडरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।एकल खेल में बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पंडरिया लक्ष्मी, 200मीटर में उमेश्वरी, 400 मीटर दौड़ में प्रथम रही।घड़ा दौड़ में कुमारी खुशबू प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं के 100 मीटर दौड़ दुर्गेश कवर्धा, भागवत प्रथम रहा, 400 मीटर दौड़ में जगदीश कवर्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया घड़ा दौड़ खुशबू प्रथम लोहारा, लंबी कूद में भूमिका पंडरिया प्रथम रही। त्रिटंगी दौड़ में अजय व साथी बोड़ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक विभाग के 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग भुनेश्वरी पंडरिया ने प्रथम, बालक में राजेश पंडरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गेडी दौड़ में कवर्धा की गजेंद्र आलू दौड़ में चंद्र मोहन बोड़ला की प्रथम स्थान प्राप्त किया।जलेबी दौड़ मैं लेखनी एवं चन्द्रजीत बोडला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।फुगड़ी में कुमारी गोमती प्रथम रही।


प्राथमिक विभाग कबड्डी बालिका वर्ग में पंडरिया प्रथम, बालक वर्ग में बोड़ला प्रथम स्थान प्राप्त किया।खो-खो बालिका वर्ग में सहसपुर लोहारा टीम प्रथम एवं बालक वर्ग मे कवर्धा प्रथम रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंडरिया प्रथम एवं नाटक में कवर्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य में बोड़ला ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा। प्रहसन की विधा में बोड़ला एवं पंडरिया को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के समस्त खेलों में पंडरिया ब्लाक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पंडरिया ब्लॉक को ओवरऑल चैंपियनशिप घोषित किया गया।


उक्त जानकारी अश्वनी चंद्राकर खेल प्रभारी द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page