BemetaraChhattisgarh

जिला स्तरीय एकदिवसीय संत गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव संपन्न

जिला स्तरीय एकदिवसीय संत गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव संपन्न

मानस रसिकों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया

AP न्यूज़ बेमेतरा : श्री रामचरितमानस संघ जिला बेमेतरा द्वारा वार्ड नंबर 14 , नवधा मंच सिंघौरी बेमेतरा में एकदिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि गोस्वामी द्वारा लिखित एक चौपाई में लाखों समस्याओं का समाधान है एवं हनुमान चालीसा को गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा हनुमान जी की प्रेरणा से लिखा गया है संत गोस्वामी तुलसीदास नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जिनका लिखा रामायण आज सभी लोग गए रहे हैं और अपना जीवन रामचरितमानस के द्वारा सुधार रहे हैं।

श्री रामकिंकर लल्लू वर्मा भिलाई द्वारा नवमी भौम वार मधुमासा अवधपुरी यह चरित प्रकासा पर अनेक व्याख्या कर उदाहरण देकर एवं अनेक चौपाई के द्वारा समझाकर कहा गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष नगर पालिका पंचू साहू एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजू देवांगन द्वारा भी उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम प्रारंभ हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रारंभ हुआ सभी मानस मंडलियों को अभिनंदन पत्र, श्रीफल एवं सुंदरकांड पुस्तक से सम्मानित किया गया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम वीणा महिला मानस मंडली के द्वारा प्रस्तुति दिया गया व जय बजरंग महिला मानस मंडली, श्री राम जानकी मानस मंडली बेमेतरा,जय मां शीतला मानस मंडली भिलौरी, श्री कृष्णा मानस मंडली बावनलाख, शिव मानस मंडली खंडसरा, मानस मंडली अर्जुनी, त्रिवेणी संगम मानस मंडली बेमेतरा, गणेशा मानस मंडली उमरिया ,श्रीराम किंकर मानस मंडली भिलाई, केसरी मानस मंडली पिपरिया कबीरधाम, एवं लोक रंजनी मानस मंडली अभनसेन द्वारा रामचरितमानस की प्रस्तुत दिया गया। संत तुलसीदास जी का महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। मंच संचालन डॉ रीझन सिंह सेन गुरुजी एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा किया गया। सभी मंडली के सदस्यों, मानस रसिकों एवं जनप्रतिनिधियों का फूल माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रामचरितमानस संघ के पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष देवराम साहू पार्षद, जिला सचिव दिनेंद्र साहू किरीतपुर, जिला कोषाध्यक्ष ढालचंद साहू भिलौरी, पंचराम यादव, उपाध्यक्ष भागवत निर्मलकर, नारायण निषाद,रंजीत साहू, आजूराम साहू, कौशल सिन्हा, बलदेव साहू, जयलाल साहू, रमऊ चक्रधारी, सुरेश रावत, अभ्भन सेन, नंदकिशोर नामदेव ,मदन वर्मा जीवन साहू, मुकेश देवांगन, संतोष साहू अगम मानिकपुरी, नोहर मानिकपुरी, राजेश योगी, बसंत साहू भीखम साहू, पुराणिक निर्मलकर, राजू साहू ,वहीद कुरैशी, तनसुख मानिकपुरी, कमल साहू ,संतोष जायसवाल, सनत जायसवाल, जगन्नाथ साहू, दुकालू साहू ,निलेश साहू, गेंदलाल केसरी ,प्रहलाद कौशिक, लोकनाथ साहू, विनोद साहू,रिझन सिंह, पं. परमेश्वर तिवारी, कमल साहू, उषा साहू, किशन साहू, मनोज वर्मा, संतोष साहू, महेश साहू ,दोहाई वर्मा एवं भाजपा मंडल महामंत्री युगल देवांगन, संतोष वर्मा, राकेश शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद लछनी यशवंत लहरे ,विकास तंबोली, गौरव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रीराम रसीकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page